बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता सत्यवीर मिश्रा से अभद्र व्यवहार करने वाले युवक को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अधिवक्ता के चालक विपिन से गाली गलौज, लूटपाट करने और जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान मोहल्ला पटेलनगर निवासी दीपक कुर्मी के रूप में की गई है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद