पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का मां से घरेलू काम को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी के मायके वालों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। युवक की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला राजाबाग कॉलोनी के रहने वाले प्रशांत वर्मा ने बताया है कि उसके पुत्र की शादी बरेली के थाना प्रेमनगर के पटेल नगर से हुई है। उसकी पत्नी रूबी शर्मा का घरेलू काम को लेकर सास से विवाद हो गया था। रूबी ने इसकी मायके वालों से शिकायत कर दी। 24 जुलाई को रूबी के पिता महिपाल, मां शारदा और उसके भाई चंदन व सार्थक घर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद