फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अशोक कॉलोनी में नौकरानी ने घर से चुराए 2.15 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर गए हुए थे गृहस्वामी, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
विज्ञापन

शिकायत पर सुनगढ़ी पुलिस ने हिरासत में लिया महिला को
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला अशोक नगर कॉलोनी में नौकरानी ने ही घर से सवा दो लाख रुपये चोरी कर लिए। गृहस्वामी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनके घर में काम करने वाली महिला ने घर में लाखों रुपये की चोरी की है। घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। तहरीर पर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला अशोक नगर कॉलोनी के रहने वाले विनोद साहनी पुत्र हजारी लाल साहनी ने सुनगढ़ी पुलिस को बताया कि रविवार की शाम लगभग छह बजे वह पूरे परिवार के साथ निजी काम से खटीमा गए हुए थे। एक महिला उनके यहां साफ-सफाई का काम करती है। विनोद ने आरोप लगाया कि उनके पीछे घर की साफ-सफाई करने आई उक्त महिला घर के अंदर बने स्टोर रूम में गई। वहां रखे लगभग सवा दो लाख रुपये चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब वह घर आए तो देखा रुपये गायब हैं। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी को चेक किया। जिसमें महिला की पहचान हो गई। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। महिला को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें