अखिल भारतीय किसान महासभा के तमाम कार्यकर्ता बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा अमृताखास पहुंचे और गेट पर जमा हुए और वहीं से जुलूस बनाकर पूरे गांव में घूमे। उसके बाद कार्यकर्ता पुन: बैंक गेट पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। प्रशासन से बिना अनुमति लिए हुए जुलूस निकालने और धरना देने की बात को लेकर कार्यकर्ताआें और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। चार घंटे तक धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बीपी सिंह को संबोधित एक ज्ञापन दरोगा रघुनंदन सिंह यादव को सौंपा। ज्ञापन में शाखा प्रबंधक के कार्यकलापों की जांच कराने, बैंक शाखा में दलालों के प्रवेश पर रोंक लगाने सहित आठ मांगे मांगें शामिल हैं। इस मौके पर महासभा के संयोजक रामऔतार वर्मा, किशन लाल, बाबूराम, वीरपाल, रोशन लाल, राजपाल, ताराचंद्र, रामभरोसे, बादाम सिंह, जानकी प्रसाद, छेदालाल, रामचंद्र, अरविंद, नरेश, मुनीश, हरीश, सौरभ, गुड्डू, श्रीपाल और अर्जुन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।