पीलीभीत। मदरसा शिक्षा परिषद से मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं 18 नवंबर तक बैंक में चालान जमा कर सकते हैं। मदरसे के प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर वर्ष 2024 के आवेदन पत्रों को भरने की अंतिम तिथि मदरसा परिषद की ओर से 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
परिषद के रजिस्ट्रार की ओर से जारी निर्देशों के तहत जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने आलिम व उच्च आलिम के अनुदानित व मान्यता प्राप्त मदरसों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फार्म भरने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी।
बताया की मदरसा पोर्टल की वेबसाइट पर परीक्षा आवेदन फार्म भरने के साथ ही निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने एवं ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फार्म में त्रुटियों का निवारण (अपडेट, डिलीट) किया जा सकेगा। मुंशी, मौलवी पाठ्यक्रम के लिए 14 वर्ष तक न्यूनतम आयु निर्धारित की गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा परीक्षा आवेदन पत्रों को ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर संदेह डाटा को सम्मिलित करते हुए लॉक करने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर निर्धारित की गई है।