फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग बंद, ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुजर रहे वाहन

Mon, 22 Jul 2024 03:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर/पीलीभीत। माधोटांडा- पीलीभीत मार्ग दो जगह से क्षतिग्रस्त होने के चलते यहां से 13 दिनों से आवागमन ठप है। राहगीर गांवों के संपर्क मार्गों से गुजर रहे हैं। इससे न सिर्फ उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है बल्कि रास्ता ऊबड़-खाबड़ होने से दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


माधोटांडा से पीलीभीत तक की दूरी 30 किलोमीटर है। मार्ग से करीब 20 से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। बीते दिनों लगातार हुई बारिश के बाद मार्ग जमुनिया और दयालपुर के पास दो स्थानों पर कट गया। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। विभाग की ओर से मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन काम धीमी गति से होने के चलते यातायात सुचारु नहीं हो पाया है।
इसके चलते लोग माधोटांडा से पूरनपुर होकर असम हाईवे जाने के लिए मजबूर हैं। छह गांवों से होते हुए यहां से गुजरने वाले वाहनों को मथना जप्ती गांव से होकर पीलीभीत जाना पड़ रहा है। यह रास्ता ऊबड़-खाबड़ है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता एसपी गौतम ने बताया कि मार्ग के कटे स्थानों की मरम्मत का कार्य लगातार जारी है। कार्य को जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें