फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ कूच करेगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां-सहायिकाएं

Sun, 31 Jul 2016 10:27 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
anganbadi
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका संघ की बैठक में लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल में शामिल होने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

शहर के नेहरू ऊर्जा उद्यान में रविवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष वीरबाला ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का उत्पीड़न थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रभारी हरीश कुमार ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर समस्याओं को लेकर लखनऊ में आठ अगस्त को धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल शुरू होने जा रही है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की सफलता को जिले से भी अधिक से अधिक संख्या में कार्यकत्रियां व सहायिकाएं पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिले की कार्यकत्रियां व सहायिकाएं सात अगस्त को शाम पांच बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एकत्र होकर लखनऊ रवाना होंगी। इस मौके पर राखी, कमलेश, मीना गौतम, निर्मल कौर, सुमनलता, गीता, विजयलक्ष्मी, दीपा वर्मा, दीप्ति, मुनेंद्र कौर, कल्पना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें