फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति मिलने के बाद लगाएं लाउड स्पीकर: चेयरमैन

Wed, 10 Jan 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
chairman
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नूर अहमद अंसारी ने कहा कि शासनादेश का पालन करते हुए सभी धार्मिक स्थानों पर प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही लाउड स्पीकर लगाए जाएं। बुधवार दोपहर एक बजे पालिका पुस्तकालय में धार्मिक स्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक में उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थानों के प्रतिनिधि शासन के इस आदेश का शत प्रतिशत पालन करें। कोई भी इस शासनादेश की अवहेलना न करें। बैठक में बताया कि लाउड स्पीकर बजाने की अनुमति के लिए एसडीएम कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। सारी औपचारिकताएं पूरी होने पर प्रशासन के स्तर से अनुमति मिल जाएगी। बैठक में हाजी अशरफ कुरैशी, आसिफ अली, अफसर अली, हाफिज शाहनूर, मौलाना इलियास, अब्दुल खालिक, हाफिज नईम, ताहिर हुसैन, मोहम्मद सलीम, काजी बख्त्यार, नजाकत हुसैन, मौलाना अहसान, शान मोहम्मद, मौलाना लियाकत, सतनाम सिंह, लखन लाल मिश्रा, किशोर गुप्ता, अखिलेश मिश्रा और रामप्रिय दास आदि प्रतिनिधि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें