फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कपड़े की दुकान में आग लगने से हजारों का नुकसान

Thu, 17 Aug 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव टाह में दुकान में आग लगने के बाद जला समान व लगी लोगो की भीड़ ।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र के गांव टाह में चौराहे पर स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दुकान स्वामी मौके पर पहुंचा। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। दुकानदार ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी फिरोज अंसारी ने बताया कि सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात किसी ने उनकी दुकान में आग लगा दी। इससे हजारों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया। व्यापारी ने मामले की सूचना यूपीृ-112 पर दी। इसके बाद व्यापारी ने न्यूरिया थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें