अमरिया कस्बे में निकाली गई राम बारात।संवाद
अमरिया। श्री रामलीला मेला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को देर रात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बरात कई सुंदर झांकियों एवं बैंड बाजों धुन के बीच धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बरात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
कस्बे के रामलीला मैदान से बुधवार शाम करीब आठ बजे भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न , शिव और पार्वती, गणेश जी और नारद जी की झांकियां शामिल रहीं। श्रद्धालुओं ने रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद देर रात रामलीला मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुए।
इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष सहित अधिकतर पदाधिकारी और सदस्य साथ रहे। रास्ते में कुछ स्थानों पर श्रद्धालुओं ने श्रीराम का स्वरूप धारण किए पात्र की पूजा अर्चना की और जलपान भी कराया।