फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धूमधाम से मनाई गई भगवान कृष्ण की छठी, भंडारे हुए

Tue, 12 Sep 2023 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भगवान श्रीकृष्ण की छठी के उपलक्ष्य में विभिन्न मंदिरों में पूजन एवं भंडारों का आयोजन किया गया एवं कड़ी-भात का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पश्चात मंगलवार को छठी मनाई गई। इस मौके पर मंदिरों में भव्य सजावट की गई। घरों में भी भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना एवं आरती करी गई। शहर के खूबचंद मंदिर, राधा रमण मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, गौरधाम मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, भूमसेन मंदिर, परमठ मंदिर, सत्यनारायण आदि मंदिरों में विभिन्न रीति रिवाजों के साथ भगवान कृष्ण का पूजन एवं भजन कीर्तन किया गया एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। कई मंदिरों में कड़ी चावल एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर कढ़ी-भात का किया भंडारा
बीसलपुर। बालाजी मंदिर में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर कढ़ी चावल का भंडारा हुआ। भंडारा दोपहर में शुरू हुआ जो शाम तक जारी रहा। भंडारे में काफी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में विष्णु गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, अनुराग मित्तल, धनंजय सिंह, हरीश रस्तोगी, अर्चना चौहान, और वीरेंद्र मिश्रा आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें