अमरिया क्षेत्र की रसूला फरदिया गैस एजेंसी के बाहर खड़े उपभोक्ता संवाद
- फोटो : शहर की ईदगाह में शनिवार को नमाज अदा करते लोग।
अमरिया। गैस सिलिंडर और ई-केवाईसी कराने 32 से 35 किलोमीटर की दूरी तय कर अमरिया क्षेत्र में रसूला फरदिया की राम लुभाया भारत गैस एजेंसी पहुंचे। वहां उन्हें एजेंसी पर ताला लटका मिला। अवकाश या एजेंसी बंद होने का कारण बताने के लिए कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था और न ही वहां कोई नोटिस मिला। कई घंटे इंतजार के बाद उपभोक्ता मायूस होकर वापस लौट गए। यही हाल यहां आने वाले अन्य उपभोक्ताओं का भी रहा। रसूला फरदिया की भारत गैस एजेंसी पर अमरिया और आसपास के गांवों के अलावा न्यूरिया, मझोला आदि कस्बों के उपभोक्ता भी रसोई गैस सिलिंडर लेने पहुंचते हैं। पहले एजेंसी के गैस सिलिंडर वाहन से गांव तक होम डिलीवरी की व्यवस्था थी। गैस की किल्लत बढ़ी तो यह व्यवस्था ठप हो गई। दूर-दराज के उपभोक्ताओं की भीड़ एजेंसी पर जुटने लगी। अब शहर की गोदावरी स्टेट कॉलोनी में संचालित एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को कनेक्शन में लगे दस्तावेज की ई-केवाईसी के लिए रसूला फरदिया भेजा जा रहा है। रविवार को एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
अमरिया क्षेत्र की रसूला फरदिया गैस एजेंसी के बाहर खड़े उपभोक्ता संवाद- फोटो : शहर की ईदगाह में शनिवार को नमाज अदा करते लोग।