फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्टैंड पर नहीं रुकती लंबी दूरी की बसें, यात्री परेशान

Sat, 06 Jul 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
संजय सक्सेना।
विज्ञापन
पूरनपुर। रोडवेज बस स्टैंड पर लंबी दूरी की बसें न रुकने की वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। लंबी दूरी की ज्यादातर बसें स्टैंड के सामने से फर्राटा भरते हुए निकल जाती हैं। इस वजह से बस स्टैंड भी सफेद हाथी साबित हो रहा है।
विज्ञापन


बस स्टैंड नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव चांटफिरोजपुर के समीप असम हाईवे किनारे बना है। लंबी दूरी की बसें बस स्टैंड पर नहीं रुकती। पीलीभीत डिपो के अलावा कुछ अन्य डिपो की बसें ही यहां रुकती हैं। बस स्टैंड की दूरी अधिक होने और बसें न रुकने की वजह से अब यात्री भी यहां से किनारा करने लगे हैं। नगर से दूसरे शहरों को आवागमन करने वालों को असम हाईवे के खुटार और बंडा चौराहे पर खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इन स्थानों से बसें कब कहां को रवाना होगी, इसकी भी जानकारी लोगों को नहीं होती।
फोटो 13
रोडवेज बस स्टैंड नगर से तीन किलोमीटर दूर है। लंबी दूरी की बसें स्टैंड के सामने से फर्राटा भरती हुई निकल जाती है। स्टैंड पर ही बसें रुकने की व्यवस्था करानी चाहिए। - संजय सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन
विज्ञापन





फोटो 14
बस स्टैंड दूर होने से वहां तक जाने में समय लगता है। वहां पहुंचने पर बस मिल जाएगी यह भी तय नहीं है। इस वजह से लोग वहां जाना ही नहीं चाहते। - राजकुमार खंडेलवाल, व्यापारी

संजय सक्सेना।

संजय सक्सेना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें