फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत : एक दिन में सवा लाख वाद निस्तारित

विज्ञापन
पीलीभीत में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव व जिला जज। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जजी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत हुई। हाईकोर्ट प्रयागराज से आए प्रशासनिक न्यायमूर्ति (पीलीभीत) शेखर कुमार यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों के अलावा डीएम प्रवीण कुमार और एसपी दिनेश कुमार पी भी मौजूद रहे। लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर 124749 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें 53296966 रुपये भी जमा हुए।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में शनिवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक लोग अदालत लगी। इसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। न्यायिक अधिकारियों ने अपनी-अपनी अदालत में बैठकर वादों का निस्तारण किया, वहीं अदालत परिसर में बैंकों सहित संबंधित विभागों ने काउंटर लगाकर बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण किया। न्यायालय परिसर में वादकारियों की पैरवी के लिए उनके अधिवक्ता भी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से अदालत में पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। इस दौरान मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायाधीश राकेश धर दुबे, जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्र मोहन मिश्रा, सीजेएम विजय कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें