फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन पालन कराने को जेल प्रशासन ने शहर में लगवाए पोस्टर- फ्लैक्स, बंटवाए पंपलेट

विज्ञापन
पीलीभीत में जेल प्रशासन की ओर से शहर में चस्पा कराए गए जागरूकता पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
पीलीभीत। हम जहां खड़े हो जाते हैं, लोग दो मीटर के फासले पर खड़े होते हैं। फैसला आपका...घर में लॉक होंगे या फिर सुपुर्द ए खाक होंगे। ऐसी ही पंक्तियां लिखे फिल्मी सितारों के फोटो के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जेल प्रशासन शहर में आम लोगों को जागरूक कर रहा है। मुख्य मार्गों से लेकर आम गली मोहल्लों में दीवारों पर जागरूकता वाले फ्लैक्स, पोस्टर चस्पा कराकर पंफलेट बंटवाए गए हैं। रविवार को शहर की दीवारों पर अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शशि कपूर समेत कई फिल्मी हस्तियों के फोटो वाले पोस्टर, और फ्लेक्स चस्पा किए गए हैं। जेल अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टरों के जरिये आम लोगों से अपील की गई है कि वह मास्क का प्रयोग करें। बार-बार हाथ धोते रहें। अनावश्यक घरों के बाहर न निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें। पुलिस, डॉक्टर और प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें