फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से धोखाधड़ी कर मकान पर ले लिया लोन

Tue, 30 May 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने धोखे से बुजुर्ग मां का कागजों पर अंगूठा लगाने के बाद बैंक से पंद्रह लाख रुपये का लोन ले लिया। बुजुर्ग को इसकी जानकारी तब हुई जब बैंक से नोटिस पहुंचा। आरोपी के खिलाफ उसके ही भाई ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी है। गजरौला थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी बच्चन लाल ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी मां चुन्नोदेवी के साथ रहता है। दो साल पहले उसने नौगवां रेलवे क्रासिंग के पास पांच लाख रुपये का मकान अपनी मां के नाम खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री दिसंबर 2015 में कराई थी। उसने मकान के कागज राजीव कॉलोनी निवासी अपने भाई के पास रख दिए थे। बच्चनलाल का आरोप है कि उसके सगे भाई ने मकान पर एलएच स्थित एसबीआई बैंक से 15 लाख रुपये का लोन ले लिया। पेंशन संबंधी कागजात तैयार कराने का झांसा देकर बुजुर्ग मां से कागजों पर अंगूठा लगवा लिया। लोन की किश्तें जमा न होने पर बैंक से नोटिस पीड़ित के घर पहुंचा। उसने बैंक जाकर पता किया तब उसे मामले की जानकारी हुई। उसने अपने भाई के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें