फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुन लो अरज हमारी... ओ शिवशंकर त्रिशूलधारी

Mon, 17 Jul 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के गौरी शंकर मंदिर पर लगी भक्तो की लाइन । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सावन के दूसरे सोमवार को भी शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। अवढरदानी को खुश करने के लिए भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तड़के से ही मंदिरों में कांवड़ियों के जत्थे जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। शहर के गौरीशंकर मंदिर में सबसे ज्भयादा भीड़ रही। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

सावन माह के दूसरे सोमवार को भोर से ही गौरीशंकर मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, दूधिया मंदिर समेत सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान भोलेनाथ की आराधना कर मनौतियां मांगी। गौरीशंकर मंदिर में प्रवेश करने के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवाई गई। मंदिर में भीड़ न हो इसके लिए श्रद्धालुओं को रोक-रोककर अंदर भेजा गया।
मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश और दूसरे से निकासी का इंतजाम किया गया था। इसके साथ ही कांवड़िएं भी जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते रहे। कांवड़ियों के आने वाले मार्ग पर जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही। कांवड़ियों डीजे पर बज रहे भगवान भोले के भजनों पर नाचते और जयकारे लगाते हुए पहुंचे।
विज्ञापन

00
१७ पीबीटीपी ६
भगवान आशुतोष को अर्पित किए बेलपत्र और धतूरे
बीसलपुर। सावन के दूसरे सोमवार के श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की। प्रसाद, बेलपत्र, धतूरे, दूध चढ़ाया। मनौतियां मांगी। कावंड़ियों ने गंगा के विभिन्न घाटों से लाए जल से गुलेश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। पालिका प्रशासन ने मंदिर के पास कावंड़ियों और श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए शिविर लगाया। मार्गों पर विशेष सफाई करवाकर चूना डलवाया गया।
00
हरिद्वार से जल लाकर किया जलाभिषेक



बिलसंडा। बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए नगर से तीन दर्जन भक्तों का जत्था गंगाजल लाने के लिए शुक्रवार को बाइकों से हरिद्वार गया था। भक्त गंगाजल लेकर सोमवार को लौटे। सीएचसी के सामने उनका स्वागत किया गया। इसके बाद कांवडियों के जत्थे ने गौरीशंकर मंदिर, बाबा मढ़ानाथ मंदिर, लिलहर स्थित भगवान नीलकंठ बाबा के प्राचीन मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मढ़ानाथ मंदिर में भंडारा भी किया गया।

शहर के गौरी शंकर मंदिर पर लगी भक्तो की लाइन । संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर पर लगी भक्तो की लाइन । संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर पर लगी भक्तो की लाइन । संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर पर लगी भक्तो की लाइन । संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर पर लगी भक्तो की लाइन । संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर पर लगी भक्तो की लाइन । संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर पर लगी भक्तो की लाइन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें