फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन, ठेकेदार पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अभद्रता का आरोप लगाते हुए संविदा बिजली कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संविदा बिजली कर्मचारियों ने रविवार को विद्युत उपकेंद्र पर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन लोगों का आरोप है कि विभाग का एक ठेकेदार अक्सर संविदा कर्मचारियों से अभद्रता करता है। शनिवार शाम करीब दस बजे उपकेंद्र पहुंचे ठेकेदार ने ड्यूटी पर तैनात संविदा कर्मचारी रंजीत से अभद्रता की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में सर्वेश शुक्ला, धनीराम, दिनेश, मोईन, विनोद, मुकेश, हरीराम, सुमित, सिकंदर, विकास त्रिवेदी, मुकेश सैनी आदि थे। रविवार को मामले की जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार, एसडीओ शोएब अंसारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता करवाई। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि ठेकेदार ने अभद्रता से इनकार किया। इसको लेकर दोनों पक्षों की आमने-सामने वार्ता करवाई गई। उन्होंने बताया कि संविदा कर्मचारी बेवजह उपभोक्ताओं को परेशान करने की नीयत से हड़ताल की चेतावनी देते है। संविदा कर्मचारियों को हड़ताल करने का कोई अधिकार नहीं है। हड़ताल करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें