फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिसकती रही जिंदगी, बहते रहे आंसू

Tue, 18 Jun 2024 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। लखीमपुर खीरी में बाइक पर तार टूटकर गिरने से जान गंवाने वाले बबलू की शादी दो जुलाई को होनी है। इसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। सभी लोग खुश थे। इसी बीच हादसे में बबलू, उसकी बहन और भांजे की मौत की खबर पर खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना मिलते ही परिजन लखीमपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव बहादुरपुर निवासी अंबरीश कुमार की दो पुत्रियों के अलावा इकलौता पुत्र बबलू था। बीते दिनों बबलू की शादी तय होने के बाद इन दिनों निमंत्रणपत्रों का वितरण किया जा रहा था। सोमवार को बबलू अपनी मां बिंदिया देवी के साथ सीतापुर के नीमगांव स्थित बहन की ससुराल में निमंत्रण देने गए थे। लौटते समय उन्होंने बहन मंजू देवी, मंजू के पुत्र अनमोल, पुत्री खुशी को भी बाइक पर बैठा लिया।
घरवाले सभी के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें हादसे की जानकारी मिली। बबलू, मंजू और अनमोल की मौत की सूचना पर परिजन बदहवास हो गए। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अंबरीश के घर के बाहर जमा हो गए। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें