पीलीभीत। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद जिले में हालात बेकाबू हो गए हैं। लगातार बारिश से देवहा और शारदा नदी उफना गईं हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से शहर के अलावा पूरनपुर और कलीनगर के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ट्रांस शारदा क्षेत्र में हालात बेकाबू होने की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
बीसलपुर। जिले के अन्य स्थानों तरह बीसलपुर में भी बारिश के पानी ने कहर ढाया है।
बारिश का पानी बरेली मार्ग पर उप निबंधक कार्यालय के पास, पीलीभीत मार्ग के अर्जुनपुर मोड़ और गांव नवदिया-सितारगंज के बीच से गुजर रहे बरेली मार्ग पर भर गया है। नगर के ब्लॉक रोड पर मंडी अतिथि गृह के सामने, मोहल्ला दुबे में गोविंद आश्रम के पीछे, मंडी, सीएचसी, ब्लॉक, डायट, गोआश्रय स्थल, कृषि कार्यालय, पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह, राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत उपकेंद्र, गन्ना समिति, चीनी मिल, राजकीय महाविद्यालय, दियोरिया कोतवाली, दियोरिया सीएचसी, दियोरिया रेंज, दियोरिया पशु सेवा केंद्र परिसर, सेंट्रल बेयर हाउस, गुरुद्वारा, बांट माप कार्यालय, के परिसरों में काफी ऊंचाई में भरा हुआ है।
पानी से मोहल्ला दुबे के विनोद , मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में विद्या देवी के घर ढह गया है। गांव परेवा में नंदराम, मनोज जायसवाल, पप्पू लाल और मुनेंद्र के घरों की दीवारें पड़ोस में स्थित विशालकाय पेड़ गिर जाने से ढह गईं हैं। सिमरा निवासी विनोद का घर भी ढह गया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय स्टेट बैंक के द्वार पर भी पानी भरा होने से उपभोक्ताओं को पानी से होकर जाना पड़ रहा है। बिजली उपकेंद्र परिसर में पानी भर जाने से रात 12 बजे पूरे क्षेत्र की बिजली ठप हो गई थी, जो सोमवार को दोपहर में सुचारू हो सकी।
गांव रंभोजा निवासी वेदप्रकाश के मुर्गी फार्म में पानी भर जाने से मुर्गियों के काफी बच्चे मर गए। कुछ खेतों में खड़ी धान की फसलें डूब गईं हैं। गांव भैसटा जलालपुर के पास पानी की चपेट में आकर पक्की सड़क कट गई है, इससे यातायात प्रभावित होने लगा है।
तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में बारिश से हुई क्षति का आकलन करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
अमरिया : रपटा पुल पर यातायात बंद
अमरिया। तीन दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने से नेशनल हाईवे से माधोपुर, भिकारीपुर मार्ग पर नगरिया काॅलोनी के पास स्थित रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। पानी का तेज बहाव होने के कारण कई पशु पानी में बह गए हैं। पानी के तेज देखते हुए एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने पुल से यातायात पूरी तरह बंद करा दिया है। ग्रामीण तहसील अमरिया आने के लिए पीलीभीत जहानाबाद होकर अमरिया पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों को 30 किलोमीटर अधिक चक्कर काटना पड़ रहा है। उधर अमरिया से डयूनीडाम होकर मझोला जाने वाले मार्ग पर कई जगह देवहा नदी का पानी उतरने लगा। इस मार्ग पर भी आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया गया है। जलभराव से सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब कर नष्ट हो गई है। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने तहसील अमरिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर बाढ़ के पानी का जायजा लिया।
घुंघचाई। लगातार हो रही बारिश से सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील होने के साथ ही तालाब का रूप ले लिया है। जिसके चलते पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। संवाद
कई गांवों का बरखेड़ा से संपर्क टूटा
बरखेड़ा। गजरौला राजकीय मार्ग पर ग्राम प्रतापडंडी के निकट पुलिया धंसने से मार्ग बंद पूर्ण रूप से बंद हो गया। जिससे मसीत, गंजरहा, अमखेड़ा लखनऊ, काजरबोझी, अधकटा, पचपेड़ा पुखा, अर्सियबोझ, दौलतपुर पट्टी सहित दो दर्जन गांवों प्रभावित हुए हैं। पिपरिया मंडन मार्ग पर ग्राम बर्रामऊ के निकट पुलिया धंसने से मार्ग बंद हो गया है। जिससे पिपरिया, परई, रमबोझा पैनिया रामकिशन, बुहिता, खरगापुर सहित 15 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं, इनका बरखेड़ा से सम्पर्क टूट गया हैं। जारकलिय्या में गांव के अधिकतर हिस्से में पानी भर गया है। जिसमें निर्माणाधीन पानी की टंकी में चार फुट तक पानी भर गया है।
नेपाल सीमा के गांव बाजार घाट में पानी भरने से छत पर शरण लिए लोग।स्रोत:ग्रामीण
नेपाल सीमा के गांव बाजार घाट में पानी भरने से छत पर शरण लिए लोग।स्रोत:ग्रामीण
नेपाल सीमा के गांव बाजार घाट में पानी भरने से छत पर शरण लिए लोग।स्रोत:ग्रामीण
नेपाल सीमा के गांव बाजार घाट में पानी भरने से छत पर शरण लिए लोग।स्रोत:ग्रामीण
नेपाल सीमा के गांव बाजार घाट में पानी भरने से छत पर शरण लिए लोग।स्रोत:ग्रामीण
नेपाल सीमा के गांव बाजार घाट में पानी भरने से छत पर शरण लिए लोग।स्रोत:ग्रामीण