फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अनियमितताओं पर कुसुम अस्पताल का लाइसेंस निरस्त

Sun, 30 Jul 2023 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा रोड स्थित कुसुम अस्पताल का लाइसेंस सीएमओ ने निरस्त कर दिया है। शिकायत पर अस्पताल की जांच कराई गई थी। जांच में कई अनियमितताएं मिलीं। संचालक डॉ. कुसुम चौधरी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

कुसुम अस्पताल शिकायतों को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। यहां 15 जून को प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई थी। इससे पहले बच्चे की मौत की घटना हुई थी। शिकायत मिलने पर सीएमओ की ओर से जांच कराई गई। इसमें अस्पताल में तमाम अनियमितताएं मिलीं। मानक के अनुसार इलाज के संसाधन भी नहीं मिले। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया जांच रिपोर्च के इस आधार पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया गया है। अस्पताल संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें