पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया। अंतिम दिन फाइनल मैच गांधी स्टेडियम और ललित हरि शुगर फैक्टरी क्लब की टीमों के बीच हुआ। इसमें ललित हर शुगर फैक्टरी क्लब ने 47 रन से मैच जीत लिया।
तीसरे दिन पहला सेमीफाइनल मैच मिलेनियम बर्ड अकेडमी और शुगर फैक्टरी क्लब के बीच खेला गया। इसमें ललित हरि शुगर फैक्टरी क्लब ने 13 रन से मैच जीत लिया और फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल गांधी स्टेडियम और बेनहर स्कूल के बीच हुआ। इसमें गांधी स्टेडियम ने 10 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मैच गांधी स्टेडियम और ललित हरि शुगर फैक्टरी क्लब के बीच हुआ। इसमें ललित हर शुगर फैक्टरी क्लब ने 47 रन से मैच जीत लिया। निर्णायक मंडल ने ललित हर शुगर फैक्टरी क्लब को विजेता घोषित किया। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों, निर्णायकों का आभार जताया। उपरोक्त खेल विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कराए गए हैं। समापन गुरभाग सिंह डायरेक्टर पंजाबी अकादमी, दुष्यंत सिंह जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संयुक्त रूप से किया गया। निर्णायक हरीश दुलवानी, अनुभव, सुरेंद्र सिंह बोरा, धर्मादित्य रहे। संचालन जगदीश सक्सेना, खेल शिक्षक राजेश शुक्ला ने किया। इस दौरान दयावती, प्रगति सिंह, मनोज, राजेश ढाटा, अविनाश शर्मा, महेश कुमार, महेश तिवारी, दीपक कुमार राजीव कुमार मिश्रा, कपिल भारती प्रशांत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
न्यूरिया ने सात विकेट से जीता लीग मैच
न्यूरिया। राजा कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन माला कॉलोनी और न्यूरिया के बीच खेला गया। इसमें माला कॉलोनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवरों में न्यूरिया की टीम के सामने 91 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूरिया टीम ने 7.5 ओवरों में 3 विकेट गंवा कर 91 रनों का लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसमें न्यूरिया के बल्लेबाज विक्रम ने 67 रनों की बेहतरीन पारी खेल टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच चुने गए। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पंकज राजा, प्रधान पति गौरव शर्मा, राजेश ने इससे फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। कमेटी सदस्य चंद्रशेखर मिस्त्री, उपानंद मिस्त्री, राजू, आलोक सरकार, राज, सूरज, अमन मौजूद रहे। संवाद