शहर स्थित एलएच मिल ने इस बार नियमित भुगतान दे रही है। बृहस्पतिवार को मिल ने 11 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है। मिल ने 31.34 करोड़ की धनराशि समितियों के माध्यम से किसानों के खातों मेें भेजी है। मिल अब तक 163.71 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। जिले की चारों चीनी मिलों में एलएच शुगर मिल के बेहतर की साख को कायम रखा है। गत वर्ष की इस बार भी लगातार भुगतान दिया जा रहा है। सात जनवरी को मिल ने 31 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने के भुगतान को 22.75 करोड़ किसानों के खाते भेजे थे। अब बृस्पतिवार को 11 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान भी भेज दिया है।बुधवार को जिन किसानों ने क्रय केंद्रों पर गन्ना तुलवाया है उनके खातों में धनराशि भेज दी गई है। इसके लिए मिल ने बृहस्पतिवार को संबंधित समितियों के माध्यम से किसानों के खातों में 31.34 करोड़ रूपये की धनराशि भेजी है। मिल के जीएम एचआर आशीष गुप्ता ने बताया कि मिल प्रबंधन ने इस बार किसानों को जल्द से जल्द भुगतान देने का निर्णय लिया है। इसके तहत मिल चलने से लेकर एक दिन पूर्व तक का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी भुगतान नियमित होता रहे इसके प्रयास जारी रहेंगे।