फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार्यालयों में चहलपहल कम, समर्थकों से मिले प्रत्याशी व पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आचार संहिता के बाद से गुलजार प्रमुख दलों के कार्यालयों में शनिवार को चहलपहल कम दिखी। प्रत्याशियों और पदाधिकारियों ने समर्थकों से मुलाकात की। चुनावी चर्चाएं की गईं।
विज्ञापन

सुबह के समय विशाल टाकीज परिसर में भाजपा के लोकसभा क्षेत्र कार्यालय में कुछ लोग ही दिखाई दिए। सपा कार्यालय में भी मतदान के पहले वाली रौनक नहीं दिखी। उधर, प्रत्याशियों की चहलकदमी भी शहर में नहीं दिखी। बसपा प्रत्याशी अनील अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने बीसलपुर कार्यालय में समर्थकों के साथ बैठक की। एक कार्यक्रम में गए और लोगों से मुलाकात की।
बताया कि रविवार को पीलीभीत में समर्थकों से मिलेंगे। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि प्रत्याशी ने समर्थकों से मुलाकात की। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि समर्थकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। मतदान पर चर्चा हुई। शाम के समय वह शाहजहांपुर सीट से प्रत्याशी के समर्थन में शाहजहांपुर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें