फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोशाला के पीछे दिखाई दिया तेंदुआ, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची टीम

Wed, 20 Dec 2023 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया के जंगल से आया तेंदुआ गांव शहबाजपुर के खेतिहर क्षेत्र से हटने का नाम नहीं ले रहा है। तेंदुआ मंगलवार को दोपहर एक बजे गोशाला के पीछे देखा गया। वन विभाग की टीम निगरानी करने के नाम पर केवल खानपूर्ति कर रही है।
विज्ञापन

गांव शहबाजपुर के खेतिहर क्षेत्र में पांच दिन पूर्व तेंदुआ आ गया था। चार दिन से यह तेंदुआ अलग-अलग ग्रामीणों के खेतों की मेड़ों पर देखा गया। मंगलवार को दोपहर एक बजे तेंदुआ गांव के बाहर बनी गोशाला के पीछे दिखाई दिया। लोगोंं ने शोर मचाया तो गन्ने के खेत में घुस गया। खेतों से काम छोड़कर ग्रामीण घर लौट आए हैं।
ग्राम प्रधान मुकेश गुप्ता ने बताया कि गोशाला के पीछे तेंदुआ देखे जाने की जानकारी मिलते ही। उन्होंने रेंज कार्यालय में सूचना दे दी, लेकिन वन विभाग की टीम नहीं आई है। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया है कि वन विभाग की टीम तेंंदुआ की निगरानी के नाम पर केवल औपचारिकता कर रही है। प्रधान का यह भी कहना है कि यदि वन विभाग की टीम चाहती तो अब तक समस्या का समाधान हो सकता था। डिप्टी रेजर अवनीश कुमार ने बताया कि तेंदुआ की लगातार निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें