फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सेल्हा गांव में महिला पर झपटा तेंदुआ, भगदड़ मची

Wed, 23 Aug 2023 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। बराही रेंज से सटे सेल्हा गांव में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार सुबह मवेशी को लेकर घर से बाहर निकली महिला पर तेंदुए ने झपट्टा मार दिया। महिला ने बमुश्किल बचकर शोर शराबा किया। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। मंगलवार रात भी तेंदुआ सेल्हा गांव के एक घर में घुस गया।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र का गांव सेल्हा बराही रेंज के जंगल से सटा है। 20 दिन पूर्व घर के बाहर खेल रही बच्ची को जंगल में ले जाकर निवाला बनाने की घटना के बाद से तेंदुए की लगातार सक्रियता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ लगातार आबादी क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा है, लेकिन विभाग की ओर से सिर्फ निगरानी ही की जा रही है।
बुधवार सुबह गांव निवासी सोमती मंडल गाय को लेकर घर से बाहर निकलीं। घर से कुछ दूर पहुंचते ही अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुआ महिला पर झपट पड़ा। महिला ने बमुश्किल खुद को बचाकर शोर शराबा किया। इस पर ग्रामीण एकत्र हो गए। मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। शोर-शराबा होने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि टीमें तेंदुए की निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें