फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल से सटे गांवों में तेंदुए की चहलकदमी, कार के आगे लगाई छलांग, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 23 May 2023 12:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

माला रेंज के जंगल से सटे गांवों में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। सोमवार रात तेंदुआ खेत में देखा गया। उसने कार के आगे छलांग लगा दी, जिससे कार सवार डर गए।  
विज्ञापन
खेत में बैठा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के माला रेंज के जंगल से सटे गांवों में तेंदुए की चहलकदमी थम नहीं रही। पूर्व में एक ग्रामीण पर हमला कर घायल कर देने की घटना से ही ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। तेंदुए की मौजूदगी के बाद भी वन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा। अब फिर से जब तेंदुआ खेत पर बैठा देखा गया तो दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


सोमवार रात करीब आठ बजे कंजा हरैया के मुनेंद्र पाल सिंह उर्फ पिंटू गजरौला से घर के लिए लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही खेत में तेंदुआ को देखकर कार वापस कर ली। थोड़ी देर बाद तेंदुआ ने कार के आगे छलांग लगा दी। कार सवार दो लोग बाल-बाल बचे और तेंदुआ गांव की तरफ चला गया। 

विज्ञापन

10 मई को मजदूर पर किया था हमला 

मुनेंद्र पाल सिंह ने गाड़ी के अंदर बैठकर तेंदुए का एक वीडियो बना लिया। मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनके खेत पर रामनगरिया के कुछ लोग काम कर रहे थे। 10 मई को तेंदुए ने हमला कर दिया और एक मजदूर घायल हो गया।  

लगातार तेंदुआ जंगल से सटे आबादी क्षेत्र में देखा जा रहा है। सुरजीत के फार्म हाउस पर तेंदुआ हमला कर कुत्तों को घायल चुका है। वन विभाग की लापरवाही से तेंदुआ लगातार जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा। सुबह शाम खेतों की तरफ जाने से भी डर लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें