पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में जंगल से बाहर तेंदुए का शावक खेत में आया तो ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया, जिससे डरकर वह एक पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीण पेड़ के नीचे ही उसे घेरे खड़े रहे। सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को हटाया। काफी देर बाद शावक पेड़ से उतरा और जंगल में चला गया।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगल से वन्यजीवों के बाहर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। हिरन के साथ ही अन्य वन्यजीव भी बाहर आ रहे हैं। बुधवार की सुबह क्षेत्र के गांव भूडा कॉलोनी के रहने वाले राकेश और हरपाल अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। अचानक दोनों की निगाह पास में ही तेंदुए के शावक पर गई तो वह सहम गए। शोर मचाया तो देखते ही देखते डंडे लेकर काफी संख्या में ग्रामीण आ गए।