फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेंदुए ने हमला कर पांच बकरियों को मार डाला

Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ने के खेत के पास चर रहीं बकरियों के झुंड पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसने पांच बकरियों को मार डाला। इनमें से दो को खींच ले गया। एक घायल बकरी का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना हजारा थाने के समीप बृहस्पतिवार की है। गांव मोरैनिया गांधीनगर निवासी राजाराम और सत्यपाल की छह बकरियां खेत में चर रहीं थीं, तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुआ ने हमलाकर पांच बकरियों को मार डाला, जबकि एक को घायल कर दिया। दो बकरियों को तेंदुआ वहां से खींच ले गया। उनके शव नहीं मिले। तीन बकरियों के शव खेतों में मिले। घायल हुई बकरी का इलाज कराया जा रहा है। संपूर्णानगर के रेंजर रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया। तीन बकरियों के शव मिले है। उनको दफन करा दिया गया। आसपास तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। निगरानी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें