बिलसंडा। ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश कराने की मांग पर लेखपाल ने प्रधान के पति से अभद्रता की। आरोप है कि लेखपाल ने पिटवाने की धमकी भी दी। मामले की एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष को भी सूचना दी गई है।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव तिल्छी के प्रधान के पति मोहम्मद हनीफ ने बताया कि उनके गांव में ग्राम समाज की भूमि है । जिसको कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया था। इसके बाद सही पैमाइश करने के लिए लेखपाल से कहा। आरोप है कि इस पर हल्का लेखपाल ने उनसे अभद्रता की। जिसका साक्ष्य के रूप में वीडियो भी उनके पास है। संवाद