बीसलपुर। केशरी सेना के नगराध्यक्ष गांव सिंधौरा खगरपुर निवासी रितिक मिश्रा ने सोमवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम नागेंद्र पांडेय को शिकायती पत्र देकर लेखपाल द्वारा मोबाइल फोन पर गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पत्र में बताया कि उन्होंने 21 सितंबर को सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा लेखपाल की मिली भगत से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए तहसील कार्यालय में लिखित शिकायत की थी। इस बात से नाराज होकर लेखपाल ने उनसे फोन पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पत्र में लेखपाल के नाम का उल्लेख किया गया है। पत्र में मामले की जांच कराने और दोषी लेखपाल पर कार्रवाई कराने की मांग की गई है। संवाद