फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्प्रदायवाद मुक्त भारत का लिया संकल्प

Fri, 25 Aug 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर जिला पंचायत की ओर जिले भर के पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में विधायक रामसरन वर्मा ने आतंकवाद, जातिवाद, सम्प्रदायवाद, गरीबी, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प कराया। जिला पंचायत बारात घर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़ते हुए कहा कि भारत छोड़ों आंदोलन हमारे इतिहास में मील का पत्थर है। हम सब नए भारत के निर्माण का संकल्प लें। इसके बाद उन्होंने सभी से संकल्प दिलाया। बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत ने कहा कि 2022 तक हर गांव मे सड़क पहुंचाई जाएगी। स्वयं सहायता समूह बनाकर सभी को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। मिशन अंत्योदय को सफल बनाया जाएगा। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि अपने गांव को उन्नत बनाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। डीएम शीतल वर्मा ने कहा कि जनपद को ओडीएफ बनाना हम सब का लक्ष्य है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जनप्रतिनिधि अपने गांव व क्षेत्र को उन्नत बनाकर नए भारत का निर्माण करें। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरेद्र मिश्र एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रभारी सीडीओ आरबी भास्कर, एएमए जागन सिंह, डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव, नमन राजपूत, विवेक वर्मा, सत्यवान सिंह भदौरिया, देवेंद्र सिंह टोनी, रामप्रताप गंगवार, शिवस्वरू, मोहम्मद असलम, रियाज खान, तुलसी उर्फ शबनम, आशा देवी, ऋषिपाल सिंह, राम प्रसाद वर्मा, रामौतार हिटलर, गुरजीत सिंह मल्ली, राकेश गुप्ता, राजीव, ललित ेनंदन गंगवार, मोहम्मद हारुन, दीनदयाल सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें