पीलीभीत। 19 अप्रैल को संसदीय क्षेत्र में मतदान होने के कारण उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में जनपद न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने दीवानी अदालतों में अवकाश कर दिया है। जिला जज ने आदेश दिया है कि 19 अप्रैल को जिन मुकदमों की तारीख है, उनकी सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।
इधर, जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट ने बताया की वादकारियों एवं अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 20 अप्रैल शनिवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। संवाद