फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वकीलों ने जाम लगाकर किया पुलिस के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
बीसलपुर में सड़क पर तख्त डालकर जाम लगाते वकील । संवाद
विज्ञापन
तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। मुंसिफ बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को मुंसिफ न्यायालय के सामने से गुजर रहे बीसलपुर-बरेली मार्ग पर पुलिस प्रशासन के विरोध में चक्का जाम किया। बाद में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार करम सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
मुंसिफ बार एसोसिएशन के जुड़े अधिवक्ताओं ने बुधवार को बीसलपुर-बरेली मार्ग पर तख्त लगाकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। आधा घंटे प्रदर्शन करने के बाद अधिवक्ताओं ने तहसीलदार करम सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में अधिवक्ता सुरक्षा कानून तत्काल लागू कराने, हापुड़ कांड के दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कराने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में मुंसिफ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश सक्सेना, राजगोपाल रस्तोगी, सुबनेश पाठक, अनिल मिश्रा, मोहम्मद अशफाक श्रीपाल दिनकर, संजय गंगवार, आशुतोष शुक्ला, रामकृष्ण दुबे समेत काफी अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय पर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
जिला मुख्यालय पर बुधवार को वकीलों ने कलमबंद हड़ताल की। उन्होंने बताया कि सात सितंबर को जन्माष्टमी के अवकाश के बाद आठ सितंबर को भी हड़ताल जारी रहेगी। यहां बता दें कि मंगलवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें