फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस उत्पीड़न के विरोध में वकीलों ने नहीं किया काम

Thu, 06 Jul 2023 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को हुई बार एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक में अधिवक्ताओं के पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ दो दिन तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि बिलसंडा पुलिस ने अधिवक्ता मुकेश शुक्ला और बीसलपुर पुलिस ने अधिवक्ता निर्भय सक्सेना के विरुद्ध बिना जांच पड़ताल के झूठे मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता ओमपाल को कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनकी ओर से नामजद तहरीर के बावजूद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बैठक में इन मुद्दों को लेकर पुलिस की निंदा की गई। तय किया गया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। चेतावनी दी गई कि यदि अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे निरस्त नहीं किए गए तो सात जुलाई को तहसील परिसर में पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कुमार वाजपेयी और संचालन महासचिव मनोज सिंह कुशवाहा ने किया। इस मौके पर प्रगतिशील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, महासचिव ओमचंद्र माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें