पूरनपुर। रघुनाथपुर और पिपरिया दुलई की संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें 200 मीटर दौड़ में लवी, आराधना, दीपक, बबली, 400 मीटर में जयपाल, शांति ने बाजी मारी।
संकुल रघुनाथपुर की संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता रघुनाथपुर के कंपोजिट स्कूल में हुई। इसमें 12 प्राथमिक, एक उच्च प्राथमिक और छह कंपोजिट स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। जूनियर स्तर की बालक और बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट स्कूल रघुनाथपुर के ऋतिक, इंद्रानगर की इरम बी, 200 मीटर की दौड़ में रघुनाथपुर के प्रियांशु और इंद्रानगर की इरम, 400 मीटर की दौड़ में रघुनाथपुर के सोनपाल और लोधीपुर की शिद्रा, सुलेख में इंद्रानगर की नुजहत फातिमा ने बाजी मारी।
प्राथमिक स्तर की बालक, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में इंद्रानगर के नौशाद, रूद्रपुर की स्कन्द नेहा, 100 मीटर दौड़ में इंद्रानगर के मोहम्मद जुनैद और रघुनाथपुर की वर्षा, 200 मीटर में खमरियापट्टी के लवी और रघुनाथपुर की आराधना, 400 मीटर में रघुनाथपुर के जसपाल, शान्ति ने, सुलेख में पूरनपुर नम्बर एक की माहानी बी ने बाजी मारी। स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गंगवार, विमल कुमार, संतोष पासवान, राधाकृष्ण कुशवाहा, गुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
-
उच्च प्राथमिक स्कूल सुआबोझ में भी हुई प्रतियोगिताएं
प्रतियोगिता में 14 प्राथमिक, चार उच्च प्राथमिक, तीन कंपोजिट स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। जूनियर स्तर की बालक और बालिका वर्ग में 100 और 200 मीटर की दौड़ में उच्च प्राथमिक स्कूल सुआबोझ के दीपक सरोज, बबली, खो-खो में बालक वर्ग में सुआबोझ की सौरभ एंड पार्टी, बालिका वर्ग में बबली एंड पार्टी, कबड्डी में सुआबोझ की बबली एंड पार्टी, प्राथमिक स्तर बालक और बालिका वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में चांटफिरोजपुर के विराट, सुआबोझ की सलोनी, कबड्डी में गैरतपुर जप्ती की रजत एंड पार्टी और सिरसा की सुहाना एंड पार्टी, खो-खो में सिरसा की उत्कर्ष एंड पार्टी और सुहाना एंड पार्टी ने बाजी मारी। स्थान पाने वाले बच्चों को नोडल शिक्षक वीरपाल सिंह, विनीत कुमार, अनिल कुमार, अर्जुन सिंह आदि ने पुरस्कृत किया।