माधोटांडा में मुख्य मार्ग के किनारे होती मारपीट। स्रोत - वीडियो ग्रैब
कलीनगर। तेज गति से कार चलाने की शिकायत को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गंभीर हालत में एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा कस्बा निवासी आशीष कुमार त्रिवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जून को उसका भाई गांव के ही एक व्यक्ति के पास उसके बेटे की तेज गति में कार चलाने की शिकायत लेकर गया था। इससे गुस्साए दूसरे पक्ष के चार लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर आ गए। दरवाजे पर खड़े भाई चुन्ना उर्फ सुधीर से उन्होंने मारपीट की।
बचाने आए छोटे भाई आशीष को भी पीटा गया। मुख्य मार्ग पर मारपीट देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। यह देख आरोपी भाग गए। गंभीर अवस्था पर पीड़ित थाने पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल के लिए पूरनपुर भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर एक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि आरोपी शुगन गुप्ता, देव गुप्ता, अवनीश गुप्ता व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।