पीलीभीत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अगस्त 2025 से शुरू हो रहे सत्र के लिए प्रथम चरण में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 11 जुलाई तक तय कर दी गई है। पहले यह तिथि आठ जुलाई थी। चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्रों की सत्यापित प्रतियां व चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर चयनित संस्थान में संपर्क करना होगा। संस्थान की चयन सूची से मिलान कर अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। संवाद