पीलीभीत। लालकुआं-कोलकत्ता वाया गोरखपुर ट्रेन के संचालन का समय बढ़ा दिया गया है। इस ट्रेन का संचालन अब चार अप्रैल से 27 जून तक 13 फेरों के लिए बढ़ाया गया है। गाड़ी संख्या 05060 लालकुंआ-कोलकत्ता ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं से 01.35 बजे होगा। शाम चार बजे पीलीभीत से रवाना होकर 11.55 बजे कोलकत्ता पहुंचेगी।