फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन घरों में नकब लगाकर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव हर्रई में रविवार की रात चोरों ने घर और कोल्हू समेत चार स्थानों पर नकब लगाकर नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करेली थाना क्षेत्र के गांव हर्रई निवासी राजेश खां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार रात चोर नकब लगाकर घर के अंदर घुसे और करीब बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोरों ने गांव निवासी बाबू खां के यहां नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद शहरयार के घर भी नकब लगाकर घुसे और अंदर रखी एक जोड़ी चांदी की पायल व सोने के जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा जमीर अहमद के गन्ना कोल्हू का ताला तोड़कर दो लाइटें, बिजली केबल व एक बैटरी चोरी कर ली। सोमवार को घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की चोरों की तलाश को टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें