फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर में बंद मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
पीलीभीत शहर की बल्लभनगर कॉलोनी में मकान में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बल्लभनगर कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। गृह स्वामी परिवार के साथ रक्षाबंधन पर्व पर उत्तराखंड के बाजपुर स्थित ससुराल गए थे। लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की बल्लभनगर कॉलोनी निवासी अजय अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ 17 अगस्त को उत्तराखंड के बाजपुर स्थित ससुराल गए थे। 19 अगस्त को रात करीब नौ बजे पीलीभीत स्थित घर लौटे। मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर जैसे ही अंदर पहुंचे तो होश उड़ गए।
कमरों के ताले टूटे थे। अलमारी खुली थीं और सामान फैला हुआ था। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर करीब 60 तोला सोने के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। सूचना के बाद सुनगढ़ी थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बेटी की शादी के लिए रखे थे जेवरात
पीड़ित ने बताया कि अलमारी में मां और पत्नी के अलावा पुत्री की शादी के लिए भी करीब 60 तोला वजन के जेवरात रखे थे। घटना को लेकर परिजन स्तब्ध हैं। पुलिस ने जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। इस संबंध में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें