फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सहायता समूह के नाम से हड़प ली लाखों की रकम

Sun, 16 Jul 2023 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया तालुके महाराजपुर निवासी रॉबिन सरकार ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव में ही कुछ लोगों ने स्वयं सहायता समूह खोलकर रुपये जमा कराए। उसमें रॉबिन सरकार की मां कल्याणी सरकार ने 1.36 लाख, बहन हेमा ने 1. 24 लाख, पुत्री सीमा ने 1.39 लाख और गांव के संजीत मंडल ने 90 हजार रुपये जमा किए। गांव के अजीत ढाली ने पासबुक में जमा रुपये का हिसाब दर्ज किया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद पुत्री की शादी के लिए पीड़ित ने रुपये की जरूरत समझी। 10 अप्रैल को पीड़ित अपनी माता, बहन व पुत्री के खातों से जमा धनराशि को निकालने के लिए गया। इसमें सहायता समूह के संचालकों ने थोड़ा रुकने को कहा। इंतजार के बाद फिर रुपये देने को कहा तो टालमटोल करने लगे। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गुरदास मंडल और अजीत ढाली के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें