फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मास्क मिली महिला सिपाही से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन-प्रशासन की ओर से मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इसकी अनदेखी मिलने पर जुर्माने का प्रावधान है। कई दिनों से पुलिस चेकिंग कर आम लोगों के चालान कर रही है। सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचे सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने एक महिला सिपाही को बिना मास्क देखा। जिस पर महिला सिपाही को फटकार लगाई। इसी के साथ उससे जुर्माना भी वसूला गया। फिर उसे तत्काल मास्क मुहैया कराकर प्रयोग करने के निर्देश दिए। उधर, एसपी अभिषेक दीक्षित ने पुलिस लाइन में तैनात कर्मचारियों को मास्क का वितरण किया। एसपी ने कहा कि अब पुलिस लाइन में बिना मास्क किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। फिर चाहे वह फरियादी हो या फिर पुलिसकर्मी। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें