फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े मजदूर की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के पास बैठे मृतक के परिजन।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सितारगंज- हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सरदार नगर के पास मार्ग किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव भिकारीपुर निवासी याकूब (40) पुत्र अली अकबर की मौत हो गई। लोगों के जुटने पर बाइक सवार युवक बाइक को मौके पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

याकूब 40 ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। रविवार को वह किसी काम से जहानाबाद क्षेत्र में स्थित भट्ठों पर गए थे। दोपहर बाद वह सितारगंज- हरिद्वार हाईवे से होकर घर लौट रहे थे। जहानाबाद क्षेत्र के सरदार नगर पहुंचने पर वह मार्ग के किनारे खड़े होकर वाहन आने का इंतजार करने लगा। इसी दौरान वह बाइक की चपेट में आ गए।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल कर परिजनों को जानकारी दी गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। याकूब के परिवार में पत्नी के अलावा आठ पुत्रियां और एक पुत्र शामिल है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें