फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
मृतक शैलेद्र।
विज्ञापन
बिलसंडा। मजदूरी करने के लिए अमृतसर गया मजदूर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को बरेली के जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव जादोपुरनत्था निवासी शैलेंद्र (35) धान की रोपाई करने के लिए क्षेत्र के ही अन्य लोगों के साथ अमृतसर गया था। 22 जून को खेत पर जाते समय ट्रैक्टर-ट्राॅली बस की चपेट में आ गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार शैलेंद्र गंभीर घायल हो गया। कुछ दिन तक साथियों ने अमृतसर में ही उपचार कराया। जानकारी के बाद परिजन घायल को बरेली के जिला अस्पताल में ले आए थे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें