फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में ट्रक की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Fri, 18 Aug 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बाबूराम का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर में चीनी मिल रोड पर धर्मकांटे के पास बृहस्पतिवार शाम ट्रक की चपेट में बाइक आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव गंगानगर निवासी 55 वर्षीय बाबूराम बृहस्पतिवार शाम बीसलपुर नगर से मजदूरी कर बेटे उमेश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक उमेश चला रहा था। चीनी मिल रोड पर धर्म कांटे के पास बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाबूराम और उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर चीनी मिल की ओर भाग गया।
बाबूराम और उमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बाबूराम को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही घरवाले भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से बाबूराम की पत्नी जसोदा देवी, पुत्र उमेश, कृष्णपाल, सत्यपाल और रामनिवास का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाबूराम का फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें