पीलीभीत। उज्जैन के माकडेन गेट पर लगी भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना को लेकर कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार कटियार ने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि खुराफातियों ने मूर्ति को तोड़कर अपमान किया है। घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने और मूर्ति को उसी स्थान पर लगाने की मांग की गई है। संवाद