फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में हुआ कुंभकरण, मेघनाद वध लीला का मंचन

Tue, 11 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मेले में मंगलवार को कुंभकरण और मेघनाद वध लीला का मंचन हुआ। जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। 
विज्ञापन

लीला का शुभारंभ उस समय होता है, जब भगवान राम और कुं भकरण के बीच युद्ध शुरू होता है। काफी देर तक चले युद्ध के बाद कुंभकरण भगवान राम के हाथों मारा जाता है। कुंभकरण के वध से रावण काफी परेशान हो जाता है और अपने ज्येष्ठ पुत्र मेघनाद को रणभूमि भेजता है। काफी  देर तक चले युद्ध में मेघनाद लक्ष्मण के हाथों मारा जाता है। मेघनाद के भी मारे जाने से रावण  और अधिक परेशान हो जाता है और अगले दिन की रणनीति बनाने लगता है। आज की लीला का यहीं पर समापन हो जाता है। अंत में मेघनाद का पुतला भी फूं का जाता है। लीला का संचालन मनोज त्रिपाठी, उपेंद्र शंखधार और अवधेश भट्ट ने रामायण की चौपाइया, दोहे पढ़कर किया। मंचन मेला कमेटी के लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल के निर्देशन में हुआ। मेला कमेटी के जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 12 अक्टूबर को रावण वध लीला का मंचन होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें