फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माधोटांडा में कोलकाता के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आठ साल पूर्व कोलकाता से आकर धुरिया पलिया क्षेत्र में मजदूरी कार्य कर रहे युवक की सोमवार रात मौत हो गई। धुरिया पलिया से पचपेड़ा जाने वाले मार्ग के किनारे उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

धुरिया पलिया गांव निवासी बिट्टू ने बताया कि करीब आठ साल पूर्व कोलकाता का रहने वाला युवक हरि (35) माधोटांडा क्षेत्र के धुरिया पलिया इलाके में आया था। इसके बाद से लगातार क्षेत्र में ही मजदूरी करता था। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से युवक शराब का अधिक सेवन करने लगा।
सोमवार रात धुरिया पलिया से पचपेड़ा जाने वाले मार्ग के किनारे उसका शव पड़ा मिला। जेब में शराब की बोतल भी मिली। जानकारी के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसपर मृतक के चूका स्थित बाजार से सब्जी खरीदकर धुरिया पलिया लौटने की बात सामने आई। ग्रामीणों ने दूरभाष से मृतक के परिजनों से कोलकाता बात कर घटना का जानकारी दी।
विज्ञापन

इसपर परिजनों ने आने में असमर्थता जताते हुए मृतक का यहीं अंतिम संस्कार करा देने की बात कही। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें