फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अगवा कर किशोरी से किया दुष्कर्म

Fri, 08 Sep 2023 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बहला फुसला कर ले जाई गई किशोरी से दुष्कर्म किया गया। शुक्रवार को किशोरी का भाई उसे लेकर कोतवाली पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


एक गांव का युवक अपनी 14 वर्षीय बहन को लेकर शुक्रवार को कोतवाली पहुंचा। युवक ने दूसरे गांव के युवक पर अपने साथियों के साथ बहन का एक सितंबर को अपहरण करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ परिजन बहन की तलाश कर रहे थे। छह सितंबर को उसकी बहन गांव कपूरपुर में मिली। आरोपी उन लोगों को देखकर भाग गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसकी बहन के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी उसकी बहन ने परिजन को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें